पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियाेजन की मांग को ले सद्‌भाव का काम ठप

नियाेजन की मांग को ले सद्‌भाव का काम ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केशलपुरपरियोजना में संचालित सद्‌भाव आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार समेत अन्य मांगों को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जोरदार प्रदर्शन कर कंपनी का कार्य ठप कर दिया गया। कार्य ठप होने के करीब तीन घंटे बाद तेतुलमारी थानेदार प्रदीप कुमार महतो अंगारपथरा थानेदार श्रीनिवास पासवान समेत भारी संख्या में पुलिस बल माके पर पहुंची और अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जारी निषेधज्ञा पत्र को दिखाते हुए प्रदर्शन स्थल से हट जाने को कहा। आंदोलन का असर कंपनी के उत्पादन कार्य पर पड़ा है। आंदोलन में दर्जनों महिला-पुरुष शामिल थे। वार्ता में कतरास मंडल भाजपा अध्यक्ष विनय सिंह, प्रीतम शर्मा, विकेश सिंह, तेतुलमारी अंगारपथरा थानेदार के अलावा डीएसपी कार्यालय के पुलिस बल मौजूद थे।

सद्भाव आउटसोर्सिंग पैच में आंदाेलन करते भाजपाई।