सहयोग से गरीब बच्चे की हुई सर्जरी
कतरास|शुक्रवार कोसलासर बालाजी मंदिर कमेटी के सहयोग से गरीब बच्चे गौतम रवानी की सर्जरी हुई। कतरास क्षेत्र के सलानपुर निवासी सुनीता देवी के पुत्र गौतम रवानी (14 वर्ष) का हाथ खेलने के क्रम में टूट गया था। महिला उसे लेकर शहर के चौधरी नर्सिंग होम पहुंची। चिकित्सक ने सर्जरी कराने की सलाह दी। इसमें 18 से 20 हजार का खर्च बताया। मंदिर कमेटी के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से मिलकर महिला की वस्तुस्थिति का जानकारी दी। बच्चे का सर्जरी करने वाले डॉ धीरज कुमार ने स्थिति की जानकारी मिलने के बाद मानवता का परिचय देते हुए अपना फीस माफ कर दिया।