पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एससीआर क्लब की खिताबी जीत

एससीआर क्लब की खिताबी जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास| न्यूकेशलपुर निचितपुर में आयोजित स्व मांगन बाउरी दिवा-रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को एससीआर रामकनाली टाइगर क्लब खरखरी के बीच खेला गया। इसमें रामकनाली की टीम ने ट्राईब्रेकर में खरखरी की टीम को 3-2 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम की ओर से अनिल, विक्की सोनू ने तथा उपविजेता टीम की ओर से लखन और अशोक ने गोल किया। आयोजन को सफल बनाने में सहदेव महतो, विश्वनाथ, माधव, मोना, मेघा, जगरनाथ बाउरी, गोबर्धन महतो, युधिष्टिर बाउरी, रवि बाउरी का सहयोग रहा।