- Hindi News
- कतरास . नवरात्राआरंभ होते ही कतरास के गरबा चौक में
कतरास . नवरात्राआरंभ होते ही कतरास के गरबा चौक में
कतरास . नवरात्राआरंभ होते ही कतरास के गरबा चौक में डांडिया की खनक से गरबा चौक का इलाका गूंजने लगता है। नवरात्र के आगमन के साथ ही जैन धर्मावलंबी महिला, पुरुष, बच्चे बुढ़े डांडिया के रंग में रंगने लगते हैं। गुरुवार की रात गरबा चौक में जैन समाज द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात डांडिया का आयोजन किया गया। इससे पूर्व उपेंद्र भाई के द्वारा पूजा अर्चना की गई। मौके पर भाल चंद्र जाॅनी, हर्षद मेहता, महेश भाई बैजानिया, प्रकाश भाई चावड़ा, जयेश मेहता, गिरधर भाई आदि थे।
शहर के रानी बाजार स्थित बचपन प्ले स्कूल में नवरात्र के मौके पर नन्हें मुन्हें छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को शानदार डांडियां खेल का प्रदर्शन किया। रंग बिरंगे वस्त्रों में सजे छोटे छोटे बच्चों ने डांडियां में डांस कर अभिभावक एवं उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। मौके पर विशिष्ट अतिथि राजीव रंजन देव ने बेहतर प्रदर्शन करने वाली अदिति सिंह एवं अक्सिता गौर को पुरस्कृत किया। फेंसी ड्रेस के लिए रिद्धिमा रानी, एंजल प्रिया, सरवेश मिश्रा, कुमार सुशांत को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की डायरेक्टर इंदिरा सिंह, कॉउंसलर रीना गुप्ता, प्रीति कुमारी, ज्योति सिंह, मिनल चावड़ा आदि थे। कार्यक्रम का आयोजन के लिए विशिष्ट अतिथि सिंह ने शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी है।
कतरास के गरबा चौक में डांडिया की खनक
बचपन प्ले स्कूल में डांडिया प्रस्तुत करते नन्हे-मुन्ने।