वर्क टू रूल आंदोलन पर की चर्चा
सिजुआ . कतरासक्लब में शनिवार को केंद्रीय श्रमिक संगठन की संयुक्त मोर्चा का कन्वेंशन आयोजित किया गया। इसमें श्रमिको से संबंधित बकाया मांगों को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 18-20 सितंबर तक आहूत वर्क टू रूल आंदोलन पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने निजी क्षेत्र सहित राज्य केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र को 1993 से किए गए कोयला ब्लॉक के आवंटन को गैरकानूनी करार दिया है। पांचों केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने लगातार कोयला ब्लॉक के आंवटन पर रोक लगाने की मांग की है।