- Hindi News
- कतरास बाजार का युवक बना साइबर अपराधियों का शिकार
कतरास बाजार का युवक बना साइबर अपराधियों का शिकार
साइबर क्राइम के माध्यम से लगातार हो रही ठगी का मामला कतरास कोयलांचल में थमने का नाम नहीं ले रहा है। अखबारों में ऐसे मामले प्रकाशित होने के बावजूद लोग प्रलोभन में आकर ठगों का शिकार बन रहे हैं। शनिवार को कतरास बाजार में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया। इस बार ठग ने पति प|ी दोनों को संयुक्त रूप से अपने जाल में फंसाया। ठगों ने कतरास बाजार के गौतम मोदक के एटीएम नंबर पिन नंबर लेकर उसके खाते से 19 हजार 495 रुपए की निकासी कर ली। गौतम ने इस संबंध में कतरास पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
यहहै मामला
पुलिसको दी गई शिकायत में गौतम ने कहा है कि उसके मोबाइल पर मोबाइल संख्या 8877206859 से काॅल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि एटीम कार्ड नंबर पिन नंबर की जानकारी तुरंग दें अन्यथा आपका एटीएम कार्ड का संचालन बंद हो जाएगा। गौतम ने बताया कि फोन कॉल के बाद उसने अपने एटीएम का पासवर्ड बता दिया। जब ठग ने उससे एटीएम कार्ड पर अंकित नंबर मांगा तो उसने बताया कि एटीएम कार्ड घर पर है। तब उसने उसके घर का नंबर दे दिया। घर पर उसी नंबर से कॉल आया तो प|ी ने ठग को एटीएम का कार्ड नंबर भी बता दिया। फिर क्या था तुरंत ठग ने बारी बारी से 19 हजार 495 रुपए निकाल लिया। इस संबंध में पीड़ित गौतम ने बताया कि मोबाइल में रुपयों की निकासी का मैसेज आने पर उसे ठगी के शिकार होने का एहसास हुआ। उसने तत्काल थाना जाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।
बरोरासे मामले में तीन की हुई है गिरफ्तारी
बतादें कि एक सितंबर को ही बरोरा पुलिस ने इसी प्रकार के मामले में बरोरा से तीन युवकों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद तीनों ने साइबर क्राइम में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार कर ली थी। पूछताछ के दौरान तीनों कैसे घटना को अंजाम देते थे इसका भी प्रयोग पुलिस और पत्रकारों के समक्ष अपराधियों ने किया था। पुलिस लगातार लोगों को सचेत रहने के लिए कह रही है, लेकिन ठगों के मोहजाल में वे फंस जा रहे हैं और रुपए गंवा दे रहे हैं।
साइबर क्राइम गिरोह की ठगी का शिकार दंपती।
अधिकारी को लगाया 13222 रुपए का चूना