जर्जर तार पोल बदलने की मांग
कतरास . अाजसूनेता विनोद सिंह ने तिलाटांड़ विद्युत सब स्टेशन के सहायक विद्युत अभियंता को पत्र देकर मानिसिंह कुरबा एवं कोलमुरना गांव में लगे पुराने जर्जर तार पोल को बदलने की मांग की है। उन्होंने मांग को पूरा नहीं किए जाने पर 20 सितंबर को विद्युत कार्यालय के समक्ष धरना देने की चेतावनी दी। सिंह ने कहा है कि धरना कार्यक्रम जोरदार होगा। इस दौरान किसी प्रकार का क्षतिपूर्ति होगी तो उसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी। उन्होंने कहा कि जिप सदस्य सुभाष राय द्वारा पूर्व में आवेदन देकर तार पोल बदलने की मांग की गई थी।