डीबी स्टार . राजगंज
डीबी स्टार . राजगंज
राजगंजमें यूं तो दशकों से दुर्गा पूजा की जा रही है, पर पिछले कुछ वर्षों से यहां सेवा समिति की ओर से सार्वजनिक तौर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। राजगंज और आसपास के क्षेत्र में सिर्फ माड़ी गोदाम में ही पूजा का आयोजन किया जाता है। इस बार यहां बेंगलुरू के प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर की अनुकृति वाला मनमोहक पंडाल बनाया जा रहा है। मैरा कुल्ही के राहुल डेकोरेटर को पंडाल बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है, जिसे पश्चिम बंगाल के कारीगर तैयार कर रहे हैं। पंडाल की चौड़ाई 80 फीट और उंचाई 70 फीट होगी। पंडाल के अंदर मांं दुर्गा की भव्य और मनमोहक प्रतिमा लगाई जाएगी।
पिछलेसाल का पंडाल|राजगंज सेवासमिति की ओर से पिछले साल गुजरात के पौराणिक महल की अनुकृति का पंडाल बनाया गया था। इस पर करीब तीन लाख रुपए का खर्च आया था। यहां पूजा अर्चना और मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस पंडाल की जमकर सराहना की थी। आयोजन में शामिल होने के लिए राजगंज समेत कतरास, सिजुआ समेत सुदूर देहाती क्षेत्रों के श्रद्धालु पहुंचे थे।
हरदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम|इलाके काएकमात्र पूजा स्थल होने के कारण यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। मेले में पैर रखने की जगह नहीं होती है। राजगंज के अलावा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों महिला, पुरुष श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने यहां पहुंचते हैं। पूजा के दौरान सप्तमी को भव्य जागरण, अष्ठमी को बांग्ला यात्रा, नवमी को हिंदी आॅकेस्ट्रा और दशमी को महाकीर्तन होता है।
राजगंज की पूजा दशकों पुरानी है। पहले पंडाल नहीं बनता था, पर अब क्षेत्र के लोगों के सहयोग से मेले को आकर्षक बनाने के लिए पंडाल बनाया जाता है। समिति के सदस्य और इलाके के गणमान्य लाेग आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर रहते हैं। प्रशासन और स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिलता है। मधुचौरसिया, अध्यक्ष,राजगंज सेवा समिति
कमेटी का नाम : राजगंजसेवा समिति
स्थान: माड़ीगोदाम
मॉडल: राधाकृष्णमंदिर, बेंगलुरू
लागत: 4.5लाख रुपए
कमेटीइस प्रकार है - अध्यक्ष : मधुचौरसिया, सचिव : रवींद्र चंद्र दे उर्फ मनसा, कोषाध्यक्ष : उत्तम गोराई, सदस्य : संतोष चौरसिया, जीतू विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, सुदाम अड्डी आदि।
राजगंज में ~4.5 लाख से बनाया जा रहा 70 फीट ऊंचा और 80 फीट चौड़ा