एसयूवी शराब मामले में दर्ज हुई िरपोर्ट
कतरास| कतरासभटमुरना पथ के स्वास्तिक सिनेमा के समीप मंगलवार की रात बोलेरो में ले जा रहे छह कार्टून शराब को लेकर हुए हो हंगामा के मामले में कतरास पुलिस ने मंजीत डे समेत चार पांच अन्य के खिलाफ कांड अंकित किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बोलेरो संख्या जेएच10एएन/5787 के चालक राजू बाउरी की शिकायत पर की है। चालक ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि मंजीत समेत चार पांच लोगों ने एकमत होकर उसके साथ मारपीट की। बताते हैं कि बेरोजगारों के एक समूह ने उक्त बोलेरो को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।
बाद में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया था। बेरोजगारों का समूह बोलेरो में लदे शराब को अवैध बताते हुए इसकी जांच की मांग कर रहा था। जांच किए बगैर उक्त बोलेरो को छोड़ देने से बेरोजगारों में रोष है।