सुधीर बने सांसद प्रतिनिधि
कतरास | सांसदरवींद्र कुमार पांडेय ने कतरासगढ़ निवासी सुधीर सिंह को बीसीसीएल क्षेत्र संख्या तीन का प्रतिनिधि मनोनीत किया है। सांसद पांडेय ने जारी पत्र में कहा है कि सुधीर सिंह मजदूर समेत अन्य समस्याओं को लेकर उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। सुधीर को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर रामनारायण गुप्ता, विष्णुकांत तिवारी, पप्पू सिंह, राजेश सिंह, कमलेश ओझा, अनिल उपाध्याय, अवधेश सिंह आदि ने बधाई दी है।