कतरास | कांकोमोड़ स्थित तिलका मांझी की प्रतिमा के समक्ष बुधवार को शिबू मांझी की अध्यक्षता में तिलका मांझी की जयंती मनाई गई। लोगों ने तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर राजेंद्र प्रसाद राजा, रतिलाल टुडू, शिव प्रसाद, किशोर किस्कू मौजूद थे।