पीजी सेंटर निर्माण को ले कुलपति को बधाई
कतरास|कुलपति डागुरदीप सिंह द्वारा कतरास में पीजी सेंटर निर्माण का निर्णय लिए जाने पर युवा छात्र संघ के अध्यक्ष रजनी शर्मा ने बधाई दी है। शर्मा ने कहा कि कतरास के छात्रों की उच्च शिक्षा को लेकर वे कई बार कुलपति से इसकी मांग कर चुके हैं। कुलपति द्वारा कतरास को पीजी सेंटर चयनित करने से यहां के हजारों छात्र छात्राओं को काफी सुविधा होगी।
शर्मा ने कहा कि इसके लिए छात्र छात्राआंे को अभी बाहर जाना पड़ता है। बधाई देने वालों मंे अमित रजक, अब्दुल अंसारी, वाहिद अंसारी, गौरव कुमार, शुभंकर शुभम आदि शामिल हैं।