- Hindi News
- आम आदमी पार्टी की दिल्ली में हुई शानदार जीत पर लोगों ने दी बधाई
आम आदमी पार्टी की दिल्ली में हुई शानदार जीत पर लोगों ने दी बधाई
दिल्लीमें आम आदमी पार्टी को मिली एेतिहासिक जीत पर मंगलवार को कतरास के आप समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। समर्थकों ने कहा कि दिल्ली की जीत आम जतना की जीत है। केंद्र सरकार की लोक लुभावन वादों से लोगों का मोह भंग हो गया है। समर्थकों ने कहा कि 9 महीनों में विकास के नाम पर वोट मांगने वाले देश के विनाश का कार्यक्रम चलाने लगे। जिसे जनता समझ चुकी है इसका परिणाम है दिल्ली का चुनाव। बधाई देने वालों में राकेश रंजन, मो नदीम, अमित खंडेलवाल, डब्जू जी, मो रिजवी अादि शामिल हैं।
पुटकी | आमआदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को करकेंद बाजार स्थित उनके गांव के लोगों ने जीत पर बधाई देते हुए मिठाइयां बांटीं। बधाई देने वालों में सावरमल केजरीवाल, पवन केजरीवाल, प्रमोद केजरीवाल, बासदेव प्रसाद केजरीवाल, अशोक केजरीवाल, संजय केजरीवाल, अंकित केजरीवाल, गोविंदराम केजरीवाल, मोतीलाल केजरीवाल, प्रभात केजरीवाल सहित अन्य लोग शामिल हैं।
बाघमारामेंभी रीता राउत, विरेंद्र राउत, मुन्ना कुमार, अब्दुल अंसारी, प्यारेलाल रवानी, सनोज कुमार, छोटेलाल कुम्हार आदि ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है।