पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप की जीत पर कतरास में समर्थकों ने फोड़े पटाखे

आप की जीत पर कतरास में समर्थकों ने फोड़े पटाखे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास|दिल्ली मेंआप पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने से कतरास के पार्टी समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान समर्थकों ने पटाखे फोड़े, मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि दिल्ली की समझदार जनता ने अहंकारी नेताओं काे हराकर उसके मनोबल को पस्त किया है। इससे दूसरे प्रदेश के लोगों को सीख लेनी चाहिए। इधर आप पार्टी समर्थकों का पटाखा फोड़ा जाना कतिपय लोगों को बुरा लगा। शरारत करते हुए इनलोगों ने पुलिस को गलत सूचना देकर पुलिस को माैके पर बुलाया। पुलिस सूचना पर सक्रिय हुई और वहां पहुंच स्थिति का जायजा लिया। हर्ष व्यक्त करने वालों में पुष्कर लाल पटवारी, सुधीर सिन्हा, पंकज सिंह, विकास सिन्हा, भोला बर्मन, रतन पाल, महाबीर सिंह, रुपेश, रिशुकांत, प्रदीप केशरी आदि शामिल हैं।