पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में हुई सकारात्मक राजनीति की जीत : विजय

दिल्ली में हुई सकारात्मक राजनीति की जीत : विजय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास|बियाडा केपूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि दिल्ली की जीत सकारात्मक राजनीति की जीत है। पिछले कुछ समय से देश में नकारात्मक राजनीति हो रही थी। कभी लव-जेहाद के नाम पर, नाथूराम गोडसे की प्रतिमा स्थापित करने के नाम पर, तो कभी साधु-संतों (सांसद) द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग, केजरीवाल को राजनैतिक नक्सल करार देना, चोर की संज्ञा देना, हवाला का आरोपी बताना, पर केजरीवाल पर कार्रवाई करने से साबित हो गया कि सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सत्ता द्वारा भ्रष्टाचार पर चुप्पी साध लेना, कालाधन वालों का नाम उजागर करना, भ्रष्ट, दागी, दल बदलुओं को प्राथमिकता देना दिल्ली के आम आदमी को नागवार लगा।





आम आदमी पार्टी ने सकारात्मक राजनीति के तहत चुनाव लड़ा, किसी पर आरोप लगाया, अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी, चुनाव में जाति और धर्म का सहारा नहीं लिया।