बीडीओ से लगाई पेंशन देने की गुहार
मंगलवारको बाघमारा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने बीडीओ गिरिजानंद किस्कू से वृद्धा पेंशन दिलाने की गुहार लगाई। इस दौरान बीडीओ किस्कू ने महिलाओं काे आश्वासन देकर उनका आवेदन जमा लिया। बीडीओ ने उनका आवेदन ले लिया गया है, लेकिन पेंशन संबंधी कार्य अंचल कार्यालय से संपन्न होते हैं। महिलाओं ने बीडीओ को बताया कि महीनों से पेंशन के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन यहां के कर्मियों द्वारा कहा जाता है कि साहब आज नहीं हैं। महिलाओं ने बताया कि पेंशन नहीं मिलने से उनलोगों को परेशानी हो रही है। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस समस्या पर विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में धरना देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बीडीओ ने अधिकारी से समस्या का समाधान करने को कहा है।
स्वीकृतमहिलाओं को भी नहीं मिल रहा है लाभ
चारवर्ष पूर्व पेंशन की स्वीकृति पत्र मिलने के बाद भी पेंशन नहीं मिल रहे फुलवार गांव की महिलाओं को मुखिया नंद गोपाल सिंह पर ही है विश्वास। महिलाओं ने मुखिया को पेंशन दिलाने की मांग की है।
मुखिया नंद गोपाल सिंह ने एक बार फिर फुलवार गांव की सारु देवी, सीता देवी, मेघनी देवी, किशोरी दास, मितन दास, सुमित्रा देवी, बालिका देवी, युगल ठाकुर, द्रोपदी देवी, गेंदा रजवार, सुखलाल रजवार आदि के आवेदन को अंचल कार्यालय में जमा किया है।