पूर्ण बहुमत दें : सुशील
कतरास . केंद्रकी तरह प्रदेश में भी पूर्ण बहुमत देकर भाजपा की सरकार बनाने का काम यहां की जनता करें, फिर देखें कि विकास कैसा होता है। उक्त बातें औरंगाबाद (बिहार) के भाजपा सांसद सुशील सिंह ने कतरास के भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले भाजपा की सरकार बनी, जो गठजोड़ की सरकार थी। गठजोड़ के कारण यहां विकास हो नहीं पाया। मौके पर मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, दीपनारायण सिंह, हरिप्रसाद अग्रवाल, प्रीतम शर्मा आदि मौजूद थे।