लोगों ने उठाया डांडिया का आनंद
कतरास . कतरासगुजराती समाज द्वारा शहर के गुजराती गरबा चौक में नवरात्रा उत्सव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन पिछले 99 वर्षों से किया जा रहा है। आयोजन के तहत प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से 1 बजे तक मां का गुणगान, गरबा एवं डांडिया का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार की रात यहां पंडित उपेंद्र भट्ट द्वारा पूजा अर्चना की गई। पूजा के बाद आरती की गई। जिसमें समाज के लोगों ने भाग लिया। आरती में मुंबई से पधारे विशेष अतिथि किरीट भाई रमाणी भी अपनी प|ी के साथ शामिल हुए।
उन्होंेने अपने हाथों से मां की आरती की। इसके बाद गरबा डांडिया का अायोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज के बूढ़े, बच्चे महिलाओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान अष्टमी को सुबह 10 बजे विशेष हवन किया जाएगा।