पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता हुई

अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास. रानीबाजार स्थित किड्स केयर स्कूल में शनिवार को वर्ग प्रथम से पंचम तक के बच्चों के बीच अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का अायोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को चार ग्रुपों में बांटा गया था। इसमें ग्रुप के स्वाति श्रवाणी गौड़, चितार्थ कुमार, ग्रुप बी से रोनित सेठी, आंचल, ग्रुप सी से आयुष कुमार, फरहीन कैसर, ग्रुप डी से खुशबू कुमारी अग्निहोत्री तथा कृति अग्रवाल को क्रमश: विजेता उपविजेता चुना गया।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य दिलीप वर्मा ने कहा कि यह आयोजन बच्चों में प्रतियोगिता की भावना को विकसित कराने के लिए किया गया है। आयाेजन में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।