पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रणविजय सिंह ने जनसंपर्क कर मांगे जलेश्वर के लिए वोट

रणविजय सिंह ने जनसंपर्क कर मांगे जलेश्वर के लिए वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास| बिहारजनता खान मजदूर संघ के महामंत्री सह कांग्रेसी नेता रणविजय सिंह ने बुधवार को सिनीडीह कांटा और प्रेमनगर कॉलोनी में पदयात्रा किया। इस दौरान उन्होंने लाेगों से महागठबंधन प्रत्याशी जलेश्वर महतो का जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाघमारा को लूटने वालों को वोट की चोट देकर करारा जवाब देने का काम करें। रणविजय सिंह ने कहा कि महागठबंधन के नेतृत्व में ही बाघमारा का विकास संभव है। कहा कि वर्तमान विधायक ने अपने कार्यकाल में बाघमारा को लूटने का काम किया है। जनता उनके क्रियाकलापों को देख चुकी है। इस बार जनता उन्हें सबक सिखाने का मन बना चुकी है। पदयात्रा में संजय लाला, मुन्ना सिंह, चंचल झा, पथु लाला, दीना साव, शेख गुड्डू, शंकर पासवान सहित दर्जनों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।