बाहर की चार पुलिस कंपनियां
कतरास| 14दिसंबर को होने वाले बाघमारा विधानसभा के चुनाव में कतरास थाना क्षेत्र में 84 बूथों में स्थानीय जिला पुलिस के अलावा बाहर से पुलिस की चार कंपनियां तैनात रहेंगी। चार कंपनियों का आगमन शुरू हो चुका है। यहां पहुंचने वाली चार कंपनियों के पुलिस कर्मियों को कतरास कॉलेज, जीएनएम हाईस्कूल, डीएवी कतरास तथा बीटीएम हाईस्कूल मालकेरा में ठहराने की व्यवस्था की गई है। कतरास थाना क्षेत्र के 84 बूथों में मात्र छह बूथ सामान्य हैं।
शेष संवेदनशील अतिसंवेदनशील बूथ हैं। बुधवार शाम में कतरास अंचल पुलिस कार्यालय में डीएसपी विनोद कुमार गुप्ता समेत कई अधिकारी आवश्यक मंथन करते दिखे।