पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता से मांगा जीत का आशीर्वाद

जनता से मांगा जीत का आशीर्वाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास| झामुमोनेता सूरज महतो ने बुधवार को बाघमारा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा। कई स्थानों में बैठक कर कहा कि देश की जनता को बरगलाने वाली मोदी सरकार अब झारखंडवासियों को बरगलाने में लगी है। कहा कि भाजपा की कार्यशैली को जनता समझ गई है। बाघमारा की जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत के दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों से लोग वाकिफ हो चुके हैं।



बाघमारा की जनता ने झामुमो को पूर्ण बहुमत देने का मन बना लिया है। कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए एक रुपए किलो चावल देने का काम किया है। साथ ही पारा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने समेत कई लाभकारी कार्य किया है। मौके पर चंडी कुमार, तारापद महतो, सोनू कुमार, उमेश कुमार, उत्तम कुमार आदि थे।