पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज के विकास के लिए शिक्षा और संगठन जरूरी : विधायक

समाज के विकास के लिए शिक्षा और संगठन जरूरी : विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमडेगा | विधायकविमला प्रधान ने शुक्रवार को केरसई प्रखंड का दौरा किया। उन्होंने सिकरिबिउरा गांव में आयोजित गोंड समाज की बैठक में भाग लिया। यहां उन्होंने समाज में एकता बनाए रखने का संदेश देते हुए क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आधार पर समाज में भेदभाव नहीं हो इसपर विचार करने की जरूरत है। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर विधायक विमला प्रधान का महिला संगठन ने भव्य स्वागत किया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में गोंड समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रधान उपस्थित थे। मौके पर हेठमा बाजारटोली में ग्रामीणों के साथ विधायक ने बैठक की। उन्होंने उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, बिजली की नियमित आपूर्ति आदि की मांग की। सिकरिबिउरा में हुई बैठक में गोवर्धन नायक, चरण बेसरा, श्रद्धानंद बेसरा, रतिया मांझी, खिरोधर मांझी, लोकनाथ मांझी सहित बाघडेगा पंचायत के लोगों ने काफी संख्या में भाग लिया।