पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केरसई में खेल महोत्सव 14 से

केरसई में खेल महोत्सव 14 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमडेगा | गोंडवानाआदिवासी कल्याण एवं विकास मंच की ओर से 14 दिसंबर से 19 दिसंबर तक केरसई के रेंगारटोली बासेन में खेल महोत्सव का आयोजन होगा। गोंडवाना शेर शहीद वीरनारायण सिंह स्मारक बालक-बालिका खेल महोत्सव में दोनों वर्गों के लिए हॉकी की प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही तीरंदाजी प्रतियोगिता का भी विशेष आकर्षण होगा। बालिकाओं के लिए खो-खो का भी आयोजन होगा। इच्छुक टीमों से कहा गया है कि वे 13 दिसंबर तक नामांकन करा लें। खेल समिति के अध्यक्ष भुनेश्वर बेसरा और सचिव सुखराम मांझी ने इसकी जानकारी दी है।