पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाशिवरात्रि पर करंगागुड़ी में निकलेगी शिव बारात

महाशिवरात्रि पर करंगागुड़ी में निकलेगी शिव बारात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुजारी ऋषिकेश पंडा को मंदिर का रंग-रोगन कराने की जिम्मेवारी सौंपी

भास्करन्यूज | केरसई

बासेनपंचायत स्थित करंगागुड़ी शिवधाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। गुरुवार को उमाकांत जी महाराज, सुशील श्रीवास्तव, जिप सदस्य संजय सिंधिया की उपस्थिति में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता मानकी लाल ने की। पुजारी ऋषिकेश पंडा को मंदिर का रंग रोगन कराने की जिम्मेवारी सौंपी गई। महाशिवरात्रि के मौके पर शिव बारात का आयोजन करने, धार्मिक चल चित्र का प्रदर्शन, अखंड हरिकीर्तन का आयोजन का भी निर्णय लिया गया।

हीरानाथ साय और उनकी प|ी को यजमान की भूमिका सौंपी गई। पुरोहित की भूमिका वनमाली पंडा निभाएंगे। अगली बैठक 18 फरवरी को दिन के 11 बजे से होगी। शिव बारात की जिम्मेवारी गोपाल कुलुकेरिया, विजय प्रसाद, मुरारी प्रसाद को सौंपी गई।

इस मौके पर वैद्यनाथ केशरी, वासुदेव साह, सुभाष प्रधान, विजय भूषण साय, आदित्य प्रसाद, ब्रज नंदन प्रसाद, महेश्वर भोय, राजनाथ मांझी, जयप्रकाश साय, बिलखु मिस्त्री, धीरज बड़ाईक, कैलाश मेहर, वीरेंद्र सिंधिया, द्वारिका प्रसाद, अनूप प्रसाद, प्रवीण प्रसाद, धर्मजीत भोय, देवनारायण देहरी, परमानंद सिंह, ऋषिकेश पात्रो, जगदीश दास, समीर साय जीतेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...