पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रूसू में पांच दिनों से बिजली गुल, लोग परेशान

रूसू में पांच दिनों से बिजली गुल, लोग परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरसई | प्रखंडके रूसु गांव में पांच दिनों से बिजली नहीं है। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रहे है और वे आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि नौसिखिया मिस्त्रियों के कारण गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था और अब ट्रांसफार्मर बदलने में विभाग दिलचस्पी नहीं ले रहा है।

ग्रामीणों ने अस्सी लोगों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन विभाग को भेजा है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं लगाने पर वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने कहा कि बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। लेकिन विभाग के अधिकारियों को उनकी परेशानी से कोई मतलब नहीं है।

खबरें और भी हैं...