हज यात्रियों का जत्था रवाना
कोडरमा . हजके लिए हज यात्रियों का जत्था जलवाबाद जयनगर से रांची हवाई अड्डे के लिए शनिवार को रवाना हुआ। मौके पर लोगों ने हज यात्रियों को फूलमाला पहनाकर विदाई दी। इस वर्ष जिले से 66 हज यात्री हज-ए-मुबारक के लिए जा रहे है। हज यात्रा पर जाने वालों में मकसूद आलम, हबीब अंसारी, फकरे आलम उनकी प|ी आदि शामिल है। हाजियों को विदाई देने के मौके पर हाफिज निसार अहमद, मौलाना शहादत, कारी इफ्तेखार, कारी खैरूलबरा, कारी आफताब, मो. शफीक, खुर्शीद आलम, मो. मुमताज, मो. इदरीश, मो. आफताब नवाज, रहमत खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
फोटो 13कोडपी 19 में हज केे लिए रवाना होते हज यात्री