- Hindi News
- जन्म और मृत्यु के निबंधन पर कार्यशाला का आयोजन
जन्म और मृत्यु के निबंधन पर कार्यशाला का आयोजन
जिला सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जिला मुख्यालय स्थित बिरसा सांस्कृतिक भवन में नागरिक निबंधन (जन्म मृत्यु) पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार झा की ओर से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही जन्म के 21 दिन के अंदर प्रमाण पत्र लिए जाने को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रमाण पत्र लेने पर एक रुपए जुर्माना के अलावा विलंब के हिसाब से इसके लिए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एसडीओ से अनुमति लेना अनिवार्य होने की जानकारी दी गई। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों के कर्मियों को सूचक बनाया गया है। उन्हें इसकी सूचना ससमय क्षेत्र के रजिस्ट्रार को देना है। ताकि बच्चे का निबंधन हो सके। मौके पर सदर अस्पताल के डीएस डॉ. बीपी सिन्हा, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी उपेंद्र सिन्हा प्रमोद सिन्हा, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक राज किशोर शर्मा, जीपीएस बद्री रजवार के अलावा सभी प्रखंडों के बीडीओ प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी उपस्थित थे।