- Hindi News
- भाजपा ने जलमीनार के उद्घाटन को धोखा बताया
भाजपा ने जलमीनार के उद्घाटन को धोखा बताया
कोडरमा . पेयजलएवं स्वच्छता विभाग की ओर से शनिवार को झुमरी तिलैया शहरी पुनर्गठन जलापूर्ति योजना के तहत गूमो अड्डी बंगला में जलमीनार का किए गए उद्घाटन को भाजपा ने जनता की आंख में धूल झोंकने की बात कही है। भाजपा नेता रमेश सिंह, प्रकाश राम, रामनाथ सिंह, रामचंद्र सिंह, रवि मोदी शिवेंद्र सिन्हा ने कहा है कि अर्जुन मुंडा ने शहरी पुनर्गठन जलापूर्ति योजना के तहत झुमरी तिलैया शहर में चार बड़े जलमीनार के निर्माण के लिए इसकी आधारशिला रखी थी, जिसके लिए 26 करोड़ रुपए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को मुहैया कराया गया था, परंतु दो ही जलमीनार का निर्माण हो पाया है और दो जलमीनार के निर्माण के लिए विधायक ने कोई प्रयास नहीं किया। साथ ही सारा पैसा भी निकाल लिया गया।