पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलापूर्ति योजना का उद‌्घाटन जनता के साथ मजाक : महेश

जलापूर्ति योजना का उद‌्घाटन जनता के साथ मजाक : महेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला परिषद अध्यक्ष महेश राय ने शहरी पुनर्गठन जलापूर्ति योजना उद्घाटन को जिले के आवाम के साथ छल करना और चुनावी माहौल में एक सस्ती लोकप्रियता का प्रतीक बताया। उन्होंने बताया कि दोनों जलमीनार में सीपेज संबंधित वार्ड के हर परिवार को अभी पाप से जोड़ा नहीं गया है। अधूरे काम का मामला उठाते हुए कहा गया है कि शहर को विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं मिल रही है, प्रत्येक दिन 12-14 घंटा लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। वैसी परिस्थिति में जलमीनार का उद्घाटन आम अवाम के साथ एक क्रूर मजाक है।