पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाडली योजना के लिए कैंप लगाकर प्रमाण पत्र देने के निर्देश

लाडली योजना के लिए कैंप लगाकर प्रमाण पत्र देने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाज कल्याण विभाग की ओर संचालित मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना की अबतक अपेक्षित प्रगति नहीं होने को लेकर उपायुक्त के. रवि कुमार द्वारा सभी प्रखंड मुख्यालय में 17 अक्टूबर को कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है।

इस संबंध में उपायुक्त की ओर से दिए गए निर्देश में कहा गया कि इस योजनांतर्गत लाभुकों को योजना के लाभ के लिए कई प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने पड़ते है। लेकिन समय पर इन प्रमाण पत्रों के नहीं बन पाने के कारण योजना के लाभुकों की संख्या कम रह जाती है।

उपायुक्त ने कैंप के माध्यम से लाभुकों को सभी प्रमाण पत्र बनाए जाने का निर्देश दिया है। कैंप में लाभुकों को जन्म प्रमाण पत्र, संस्थागत प्रसव प्रमाण पत्र, आवासीय, आय प्रमाण पत्र देकर इस योजना अंतर्गत उन्हें एनएससी का वितरण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।