पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माले प्रखंड कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन

माले प्रखंड कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय में भाकपा माले प्रखंड कमेटी की कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से चंदवारा उप प्रमुख सह माले नेता श्यामदेव यादव, माले जिला सचिव प्रेमप्रकाश मौजूद थे।

कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रखंड के पश्चिमी जोन, पूर्वी जोन लोकल कमेटी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं, विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की गई। श्यामदेव यादव ने कहा कि झारखंड बनने के बाद से भाजपा ने सर्वाधिक शासन रही। बावजूद इसके झारखंड की जनता को मान-सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि झारखंड में खनिज संपदा होते हुए भी यहां के बेरोजगारों दूसरे राज्य पलायन कर रहे है। वहीं कोडरमा जिले में कई सालों से राजद की कब्जा रहा, लेकिन कोडरमा जिले की जनता अब भी विकास का इंतजार है। माले सचिव प्रेम प्रकाश ने कहा कि माले जात नहीं जमात की राजनीतिक करती है। कार्यक्रम में विजय पासवान, मुन्ना यादव, राजेंद्र यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने बरकट्ठा विधानसभा चुनाव को जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव राजकुमार पासवान ने किया। मौके पर शेराज खान, उप मुखिया हकीम खान, निसार खान, अशोक यादव, बहादुर यादव, भोला यादव, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र दास, इंद्रदेव यादव मौजूद थे।



फोटो13 कोडपी13 में