पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा पर एक दिवसीय कार्यशाला

मनरेगा पर एक दिवसीय कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगा योजना अंतर्गत एनआरएलएम के साथ कन्वर्जन को लेकर जिला स्तर पर उपायुक्त के. रवि कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर एनआरएलएम के तहत बनाए जाने वाले समूहों को मनरेगा योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि समूहों को कार्य उपलब्ध कराए जाने से योजना की प्रगति में तेजी आएगी। साथ ही इसमें एनजीओ की सहभागिता होने से इसकी मॉनिटरिंग भी सही तरीके से संभव हो सकेगी। मौके पर इस कार्य के लिए राज्य सरकार की ओर से अधिकृत किए गए प्रदान नामक एनजीओ के प्रतिनिधि के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण स्त्री पुरुष उपस्थित थे। उल्लेखनीय रहे कि मनरेगा के एनआरएलम के साथ कन्वर्जन के तहत प्रदान नामक एनजीओ को सतगांवा डोमचांच प्रखंड के तीन- तीन पंचायत में उनके देखरेख में कार्य में गति लाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिसके तहत एनजीओ की ओर से क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के माध्यम से योजना के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के अलावा इसके क्रियान्वयन पर नजर रखी जाएगी। बैठक में डीआरडीए के निदेशक किरण बाला भी उपस्थित थे।