पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मृतका के पिता को मिल रही धमकी

मृतका के पिता को मिल रही धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा. झुमरीतिलैयाशहर के गौशाला रोड निवासी अशोक यादव ने थाने में आवेदन देकर दहेज को लेकर उनकी बेटी की हत्या करने के मामले में बेटी के ससुराल पक्ष की ओर से धमकी देने का मामला दर्ज कराया गया है। आवेदन में कहा गया है कि उनकी बेटी नेहा की हत्या कर ससुराल वालों ने कहीं छुपा दिया है। इस मामले को दर्ज कराने के बाद उसके सुसराल पक्ष (बेटी के) की ओर से मोबाइल फोन पर उन्हें धमकी दी जा रही है। उनके द्वारा थाने से सुरक्षा देने की गुहार लगाई गई है। उल्लेखनीय हो कि विवाहिता अपने ससुराल से गत 8 सितंबर की रात से लापता है। इसे लेकर हजारीबाग में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।