- Hindi News
- महिलाएं सशक्तीकरण के लिए आगे आएं : बायलट
महिलाएं सशक्तीकरण के लिए आगे आएं : बायलट
आजसू महिला प्रकोष्ठ की एक दिवसीय परिचर्चा सम्मेलन समारोह हॉल में आयोजित की गई। मौके पर महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय संयोजिका बायलट कच्छप विशिष्ट अतिथि कोडरमा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संजय यादव संतोष सहाय थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संजय यादव ने कहा कि महिलाओं एवं युवाओं की सहभागिता के बगैर परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाआें को आगे आकर हो रहे शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षा प्रकोष्ठ की जिला प्रभारी रजनी बाला ने किया, जबकि संचालन प्रतिमा सिन्हा जिला प्रवक्ता पप्पू खान वारसी ने संयुक्त रूप से की। सम्मेलन में विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर दर्जनों महिलाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसे अतिथियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह के अलावा राधा देवी, तारा देवी, चिंता देवी, संगीता देवी, सीता सिन्हा, संगीता प्रसाद, पुष्पा देवी, प्रमिला देवी, राधा देवी, सीमा सिन्हा, काजल कुमारी, अंजली प्रिया समेत कई महिलाएं मौजूद थीं।
फोटो13कोडपी 14 में सम्मेलन में मौजूद लोग
सम्मेलन में मौजूद महिलाएं और विचार रखतीं अतिथि।