पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाक चौबंद हो शहर की सुरक्षा व्यवस्था

चाक-चौबंद हो शहर की सुरक्षा व्यवस्था

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीजीपीआपके द्वार कार्यक्रम के तहत राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी जिलों के व्यवसायियों से सुरक्षा के सवाल पर सीधा संवाद कायम कर उसे दूर करने की पहल की। इस क्रम में डीजीपी कुमार ने जिले के प्रमुख व्यवसायियों से शहर में सुरक्षा व्यवस्था सहित सहित उनके सुझावों को सुना।

मौके पर जिले के एसपी संगीता कुमारी एएसपी नौशाद आलम भी उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित व्यवसायियों के प्रतिनिधि के रूप में व्यवसायी श्याम सुंदर सिघनिया महेश दारूका ने झुमरीतिलैया शहर में ट्रैफिक व्यवस्था की बदहाल स्थित के अलावा स्टेशन के समीप पुलिस गश्त बढ़ाने सहित सभी प्रमुख चौक चौराहों पर सीसी टीवी कैमरा लगाने व्यापारियों को हथियार का लाइसेंस सरल रूप से उपलब्ध कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के बदहाली का आलम यह है कि झंडा चौके के पास बने ओवरब्रिज के ऊपर वाहन को खड़ा कर दिया जाता है। शहर के में हाल ही घटी कुछ आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी भी डीजीपी को उपलब्ध कराई। बाद में एसपी ने व्यवसायियों की ओर से रखे गए सुझावों का जवाब देते हुए कहा कि शहर में सघन रूप से पुलिस गश्त की व्यवस्था की गई है। साथ ही ट्रैफिक में सुधार लाने के लिए भी जिले के उपायुक्त के साथ बैठक कर इसमें सुधार की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किया जा रहा है। एसपी ने डीजीपी को शहर में हाल के दिनों में घटी घटनाओं के उद्भेदन के संबंध में भी जानकारी दी। साथ ही पुलिस स्तर से हथियार के लाइसेंस से संबंधित एक भी आवेदन लंबित नहीं होने की बात कही। मौके पर किशन संघई, प्रदीप खाटूवाला, सतेंद्र प्रसाद, विकास कुमार, अनिल वर्मा सहित कई व्यवसायी उपस्थित थे।