पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी महासंघ का आंदोलन स्थगित

कर्मचारी महासंघ का आंदोलन स्थगित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | झारखंडराज्य कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई ने 12 फरवरी से होने वाले आंदोलन को 19 फरवरी तक स्थगित कर दिया है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा वार्ता की तिथि निर्धारित करने के बाद यह फैसला लिया गया है। यह जानकारी महासंघ के अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि वार्ता असफल होने की स्थिति में 20 फरवरी से आंदोलन चलाया जाएगा। वहीं अध्यक्ष ने प्रस्तावित वार्ता में हंगामा होने की भी आशंका जाहिर की है। उन्होंने बताया कि वार्ता में अन्य संगठन के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है जो गलत है। उन्होंने इस आशय का पत्र कार्यपालक अभियंता को समर्पित किया।