यात्री किराया घटाने की मांग
डोमचांच| पेट्रोलियमपदार्थ के दाम घटने के बावजूद भी यात्री किराए में कमी नहीं किए जाने से असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वसंत कुमार मेहता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि दो दिनों के अंदर यात्री किराए में कमी नहीं किए जाने पर ग्रामीणों द्वारा शहीद चौक पर कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग को जाम किया जाएगा। मौके पर सुनील कुमार सिन्हा, कृष्ण मुरारी मेहता, घनश्याम साव, सहदेव साव, रामकृष्ण मेहता, लक्ष्मण यादव, वसंत सिन्हा, रौशन सिन्हा, विनोद मेहता, बाबूलाल मेहता सहित अन्य शामिल थे।