पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए सेल का गठन

मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए सेल का गठन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्षिकमाध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा-2015 के संचालन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार राय ने परीक्षा सेल का गठन किया है। उन्होंने परीक्षा सेल के लिए लिपिक मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, रणधीर कुमार अौर आदेशपाल विजय कुमार पांडेय तथा राधाकांत भारती को 15 फरवरी से परीक्षा की अवधि तक के लिए प्रतिनियुक्ति की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रतिनियुक्त कर्मियों को परीक्षा से संबंधित जानकारी संग्रह करने और उसके समाधान खैरियत प्रतिवेदन सभी केंद्रों से ससमय प्राप्त करने कोडरमा उपायुक्त तथा अधिविद परिषद को प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।