पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन सहित दाखिल खारिज के आए दर्जनों आवेदन

पेंशन सहित दाखिल खारिज के आए दर्जनों आवेदन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | झुमरी तिलैया

कोडरमाप्रखंड के लरियाडीह पंचायत भवन में बुधवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता, अंचलाधिकारी अतुल कुमारी सहित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रमोहन, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता गणपति शर्मा, बीटीएम संतोष कुमार के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

कार्यक्रम में पंचायत के छह गांवों लरियाडीह, वृंदा, गरहाई, नईटांड, अंततडीह सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखी। मौके पर पेंशन योजना, इंदिरा आवास सहित दाखिल खारिज से संबंधित दर्जनों आवेदन प्राप्त किए गए। मौके पर बीडीओ ने वृंदा के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की। बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।

ग्रामीणों ने इसके लिए बीडीओ के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई ग्रामीणों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त दवा दी गई। मौके पर उप प्रमुख विजय सिंह, मुखिया मंजू देवी, पंसस दुलारी देवी, भाकपा अंचल मंत्री प्रकाश रजक, डॉ. सुबीर कुमार, दिलीप सिंह, किशुन पंडित, काशी पंडित, प्रदीप रजक, कामेश्वर राणा सहित सभी वार्ड सदस्य के अलावा प्रखंड अंचल के कर्मी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, जनसेवक आदि मौजूद थे।