वेतन भुगतान के लिए राशि हस्तांतरित
कोडरमा | जिलेके नव उत्क्रमित प्लस टू स्कूलों के अलावा मॉडल विद्यालयों के शिक्षकों का 11 माह से लंबित मानदेय के भुगतान के लिए राशि स्कूलों को भेज दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीईओ सुशील कुमार राय ने बताया कि जिले के पांच नव उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के शिक्षकों के मानदेय का भुगतान राशि के अभाव में पिछले माह से लंबित था। इसके एवज में कार्यालय को वेतन मद में लगभग 78 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं।