पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रिजली बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं का परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

ग्रिजली बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं का परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | ग्रिजली बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने सत्र 2012-13 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉलेज की फातिमा जाफरी ने सबसे अधिक 866 अंक लाकर प्रथम, जसमीत कौर 859 अंक लाकर द्वितीय तथा गरिमा अरोड़ा विकास कुमार ने 852 अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि शालू मिश्रा और अमृता कुमारी दास 845 अंक लाकर चौथे स्थान पर रही। कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने 80-85 अंक लाकर शानदार सफलता पाई है। प्राचार्या डा. संजीता कुमारी ने परिणाम को संतोषजनक बताते हुए कहा कि सभी प्रशिक्षु को डिस्टंक्शन अंक लाना कॉलेज की स्वर्णिम सफलता है। वहीं प्रो. डॉ. नरेंद्र पांडेय, परीक्षा नियंत्रक डॉ. भूपेंद्र ठाकुर ने विद्यार्थियों की सफलता को कठिन मेहनत का परिणाम बताया। कॉलेज के प्रो. सीएन झा, प्रो. धर्मेंद्र कुमार, डा. चौधरी प्रेमप्रकाश, प्रो. विवेकानंद पांडेय, प्रो. स्नेहा भारती, प्रो. प्रशांत कुमार, रवि कुमार, सुरेश सिंह, प्रियंका कुमारी, रिम्मी कुमारी, राजकिशोर, अवध पांडेय, महावीर, ललिता, शिव कुमार, सुमन सिंह ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है।