पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेती की नई तकनीक सीखना किसानों के लिए जरूरी : सिंह

खेती की नई तकनीक सीखना किसानों के लिए जरूरी : सिंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाबार्डकी ओर से स्वयंसेवी संस्था समर्पण एवं भारती किसान क्लब की ओर से जयनगर प्रखंड के नईटांड़ में एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि विज्ञान केंद्र के जिला समन्वयक बीके सिंह, डीडीएम भास्कर मिर्धा, कृषि विशेषज्ञ राम किशुन प्रसाद, कानूनी सहायता केंद्र के प्रभारी बालेश्वर राम, मुखिया किशोर साव एवं संस्था सचिव इंद्रमणि साहू आदि मौजूद थे। मौके पर बीके सिंह ने कहा कि खेती का मतलब सिर्फ धान उगा लेना मात्र नहीं है। उन्होंने कहा कि नई तकनीक से खेती करने का हुनर सीखना आज हर किसानों के लिए जरूरी है। वहीं डीडीएम भास्कर मिर्धा ने कहा कि किसान क्लब के बेहतर संचालन से आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक बदलाव भी संभव है। राम किशुन प्रसाद ने बीज, खाद, पानी, टेक्निक, मौसम, बाजार और बीमा की जानकारी विस्तार से दी। वहीं बालेश्वर राम ने कानूनी पक्षों की जानकारी देते हुए कहा संगठित आवाज से व्यवस्थाएं बदलती है। क्लब की नियमित बैठक एवं व्यवस्था की कमियों खामियों के खिलाफ आवाज उठाना निहायत जरूरी है। मौके पर राजेश साव, हिरामन साव, आफताब हुसैन, किशोर सुंडी, नंदकिशोर साव, खेमन साव, नारायण साव, अर्जुन महतो, विनोद कुमार साव, मृत्युंजय कुमार साव, केदार सुंडी, रामचंद्र साव, सुखदेव साव, निरपत साव, ब्रह्मदेव साव, करुणा देवी, चंद्रिका साव, सीताराम, भरत रविदास आदि उपस्थित थे।