पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेल विद्यार्थी कराएंगे मुंडन आज निकलेगा अर्थी जुलूस

फेल विद्यार्थी कराएंगे मुंडन आज निकलेगा अर्थी जुलूस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएड 2012-13 सत्र के जारी परिणाम के अनुसार गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में छात्राओं ने बाजी मारा है। 86.4 प्रतिशत अंक हासिल कर महज़बी खानम, नीतू कुमारी और प्रियंका कुमारी टॉपर बनी हैं। जय मंगल पांडेय ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे हैं। मो मकसूद आलम 85 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने रिजल्ट को उत्साहजनक बताया है। उन्होने कहा कि लगातार कक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाया है।

स्नातक पार्ट वन के फेल परीक्षार्थियों का मामला

भास्कर न्यूज | हजारीबाग

विनोबाभावे विश्वविद्यालय स्नातक पार्ट वन के परीक्षार्थी वीसी के पुतले की अर्थी निकालकर सांकेतिक विरोध करेंगे। छात्र संगठन एआइडीएसओ के बैनर तले परीक्षार्थियों को फेल करने का विरोध दर्ज किया जाएगा। १२ फरवरी को परीक्षार्थी विश्वविद्यालय में अर्थी निकालेंगे और अपना मुंडन कराकर उनके साथ हुए ज्यादती का विरोध करेंगे। परीक्षार्थियों को सब्सिडेयरी विषय में जानबूझकर फेल किए जाने का मामला पुष्ट हुआ है। फेल विद्यार्थियों ने विभावि में 1500 रुपए का शुल्क जमा कर अपने उत्तर पुस्तिका का नकल निकवाया और वीसी को आवेदन दिया। इस मामले को परीक्षा पर्षद में रखा गया था।

प्रथम दृष्टया कापियों में दिए गए नंबर को गलत पाया गया है। आवेदन करनेवाले विद्यार्थी को पास माक्र्स देकर मामला शांत करने का ऑफर दिया गया है। इधर विद्यार्थियों ने परीक्षा विभाग के ऑफर को अस्वीकार करते हुए आंदोलन करने का निर्णय ले लिया। विद्यार्थियों को मांग है कि उन्होंने पास करने की याचना नहीं किया है। उनकी मांग है कि मूल्यांकन में ज्यादती की गई है। ऐसे शिक्षकों की पहचान कर उन्हें दंडित करें और जिन परीक्षार्थियों को फेल किया गया है उनके कापियों का फिर से मूल्यांकन किया जाए। उल्लेखनीय है कि विभावि के स्नानक पार्ट वन की परीक्षा में हजारो परीक्षार्थी सब्सिडेयरी विषयों में फेल हुए हैं। फेल किए गए विद्यार्थियों मे से जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं, उन्होने अपनी उत्तर पुस्तिका की प्रतिलिपि निकालवाया है।

विद्यार्थियोंकी मांग : विद्यार्थीसब्सिडेयरी विषय में फेल सभी परीक्षार्थी की कापियों को सार्वजनिक करने की मांग किया है। उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति लेने के लिए 1500 रुपए के शुल्क को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। विद्यार्थियों का मानना है कि परीक्षा शुल्क 500 और प्रतिलिपि शुल्क 1500 कहीं से उचित नहीं है। सेमेस्टर सिस्टम लागू करने के प्रस्ताव को वापस लिया जाए। कॉपी जांच के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर निगरानी समिति गठित की जाए।

अनसैंक्सन विभागों का कैसे होगा नैक : विनोबाभावे विश्वविद्यालय अपने पीजी विभाग और कंस्टीच्यूएंट कॉलेजों का नैक से मूल्यांकन कराने की तैयारी में लगा है। कई दौर की मीटिंग कर हेड और प्राचार्य को नैक की तैयारी पूरी करने के लिए कहा गया है। विभावि में १४ पीजी विभाग अनसैंक्सन हैं। इन विभागों को मानव संसाधन विकास विभाग से स्वीकृति नहीं मिली है। इनमें भाड़े के शिक्षकों से काम चलाया जा रहा है। मात्र पांच विभाग अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान और गणित विभाग ही सैंक्सन हैं। शेष विभागों में यूजी के शिक्षकों को लाकर विभावि ने वैकल्पिक व्यवस्था किया है। नैक के मूल्यांकन में ऐसे विभागों को शून्य अंक दिए जा सकते हैं। विभावि की तैयारी धरी की धरी रह जाएगी। इससे पहले भी नैक से मूल्यांकन कराने की बात हुए थी लेकिन अनसैंक्सन डिपार्टमेंट के कारण प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। नैक की टीम आधारभूत संरचना, कर्मियों की नियुक्ति, शैक्षणिक स्तर, कैंम्पस जैसे सभी क्षेत्रों का मूल्यांकन कर ग्रेड देता है। विभावि में चल रहे यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग एंड टैक्रोलॉजी को भी एसआइसीटीई से मान्यता मिलने में परमानेंट टीचर्स और नॉन टेक्रिकल हेड की कमी आड़े रही है।

संबंधननव शिक्षण समिति की बैठक : वीसीडॉ गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में संबंधन नव शिक्षण समिति की बैठक हुई।

कॉलेजों के संबंधन दीर्घिकरण और स्थायी संबंधन के प्रस्ताव पर विचार किया गया। गुरु गोविंद सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज, राजकीय इंजिनियरिंग कॉलेज रामगढ, रामगोविंद्र इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्रोलॉजी कोडरमा और रामलखन सिंह यादव कॉलेज को स्थायी संबंधन दिए जाने का निर्णय लिया गया है।