बांझेडीह में बन रहा 80 फीट का पंडाल
बांझेडीहसार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से डुमरडीहा चौक पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। बांझेडीह पूजा समिति इस बार अपना चौथा वर्ष गांठ मनाएगी। इस बार पूजा पंडाल लगभग 80 फीट ऊंचाई और 50 फीट चौड़ाई का बनाया जा रहा है। जहां मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित की गई है। वहीं आचार्य विद्याधर पांडेय द्वारा नवरात्र पाठ कराया जा रहा है। समिति अध्यक्ष सुरेश यादव सचिव पोखराज राणा ने बताया कि यह पंडाल कोडरमा जिले का आकर्षक का केंद्र होगा और यहां पर भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा। एक अक्टूबर सप्तमी को मेले पंडाल का उद्घाटन ध्वजाधारी महंत के सुखदेव जी महाराज करेंगे। पांच अक्टूबर को भव्य दो गाेला कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। पूजा को सफल कोषाध्यक्ष सुखदेव यादव, संरक्षक भरत यादव, उपाध्यक्ष राजू साव, ललित शर्मा, मनोज साव, विजय साव, अरूण यादव, उमेश यादव, अर्जुन यादव, महेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, सुनिल यादव, खूबलाल यादव, मेला मंत्री सुरेश यादव आदि दर्जनों लोग लगे हुए है। वहीं गोहाल में 100 वर्षों से सार्वजनिक दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है। आचार्य वसंत पांडेय द्वारा पूजा प्रतिमा लगाने का कार्य कर रहे है। यहां पर प्रतिमा की शुरूआत स्व. सोमन सिंह रीसो सिंह द्वारा प्रारंभ की गई थी। वहीं अब पुजारी के रूप में भिखी सिंह कर रहे है। वहीं पूजा को सफल बनाने में केदार सिंह, कामेश्वर सिंह, प्रभु सिंह, मनोज सिंह, राजकुमार पांडेय, संदीप पांडेय समेत कई लोग अहम भूमिका निभा रहे है।
जयनगर में डुमरडीहा चौक पर बनाया जा रहा भव्य पंडाल।