- Hindi News
- युवा राजद सम्मेलन की तैयारी के लिए समिति गठित
युवा राजद सम्मेलन की तैयारी के लिए समिति गठित
युवाराजद की बैठक विधायक आवास चाराडीह में हुई। बैठक में अक्टूबर माह में मरकच्चो में होने वाले युवा राजद सम्मेलन पर चर्चा की गई। सम्मेलन की तैयारी के लिए एक समिति का गठन किया गया।
इसमें युवा राजद के जिलाध्यक्ष मनोज रजक के अलावा जिला सचिव सुबोध यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव, मो. सलीम, युवा नगर अध्यक्ष शैलेश कुमार शोलू, मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन यादव, सुरेंद्र यादव, इंद्रदेव यादव, जयशंकर प्रसाद, अशोक दास, जितेंद्र यादव, अमित अनुराग, अभिषेक रंजन, रितेश लोहानी, विनोद मंडल, दीपक राणा, विनोद यादव आदि को रखा गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज कुमार रजक ने कहा कि सम्मेलन में पांच हजार युवा कार्यकर्ता भाग लेंगे और हर वर्ग से लगभग 500 नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। बैठक को विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार दास, बलराम यादव, सहदेव यादव आदि ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन अर्जुन यादव ने किया। मौके पर साेहेल अंसारी, सुमित यादव, विजय कुमार, मो. अशमत अली, संतोष कुमार, सोनू कुमार, शशि कुमार, आकाश कुमार सेठ, वेदप्रकाश, संतोष राणा, सिकेंद्र यादव, सुजित यादव, मनोज कुमार राणा, विजय यादव, देवेंद्र दास, राजू राम, छोटी राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रमुखके समर्थन के बयान को दलित विरोधी बताया : राजददलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राम ने डोमचांच प्रमुख शालिनी गुप्ता के समर्थन में विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयान को दलित विरोधी बताया है। राम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि दलित समुदाय वक्त आने पर उन राजनीतिक दलों के लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी।