पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिसीमन और संख्यांकन के लिए कोषांग का गठन

परिसीमन और संख्यांकन के लिए कोषांग का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यनिर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2015 के लिए पंचायतों के प्रादेशिक, क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र का गठन परिसीमन एवं संख्यांकन के लिए जिला तथा प्रखंड स्तर पर निर्वाचन कोषांग का गठन किया गया। गठित कोषांगों के पदाधिकारियों के लिए 29 सितंबर को समाहरणालय सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम बुलाई गई है।

जिला स्तरीय पंचायत निर्वाचन कोषांग में प्रभारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी रवींद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक राजो पासवान, लिपिक प्रमोद कुमार बक्सी, दिलीप कुमार, पंचायत सेवक किशोर यादव, जन सेवक अरुण कुमार गुप्ता को बनाया गया है। वहीं प्रखंड स्तरीय पंचायत निर्वाचन कोषांग में कोडरमा प्रखंड के लिए बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बद्री रजक, पंचायत सेवक तौश्लेश्वर पांडेय, लिपिक विनोद कुमार यादव चंदवारा प्रखंड के लिए बीडीओ सुनिला खलको, प्रभारी प्रखंड राज्य पदाधिकारी सहदेव यादव, पंचायत सेवक दयानंद सिंह, लिपिक संतोष कुमार और जयनगर प्रखंड के लिए बीडीओ रूद्र प्रताप, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज्य पदाधिकारी अरूण कुमार मुखर्जी, पंचायत सेवक रामचंद्र यादव, लिपिक बलदेव पंडित को बनाया गया है। जबकि सतगांवा प्रखंड के लिए बीडीओ विनोद कर्मकार, प्रभारी प्रखंड राज पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद यादव, पंचायत सेवक महावीर यादव, लिपिक विकाश कुमार डोमचांच प्रखंड के लिए बीडीओ रिंकु कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार सिन्हा, पंचायत सेवक चंद्रिका महतो, लिपिक राजकुमार दास और मरकच्चो प्रखंड के लिए बीडीओ अरूण कुमार मुंडा, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सरयु महतो, पंचायत सेवक सियाराम सिंह लिपिक सुनिल रजक को बनाया।