- Hindi News
- पुनर्गठन से वार्डों की संख्या में होगा इजाफा
पुनर्गठन से वार्डों की संख्या में होगा इजाफा
कोडरमा | राज्यनिर्वाचन आयोग की ओर से आगामी पंचायत चुनाव के पूर्व पंचायतों के नए सिरे से पुनर्गठन के दिए गए निर्देश को लेकर जिले में पूर्व से गठित वार्डों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है जानकारी के अनुसार जिले के ग्रामीण इलाकों की पांच लाख 75 हजार की आबादी के अनुसार वार्डों का गठन किया जाना है। वहीं 500 की आबादी पर वार्ड बनाए जाने के निर्देश के अनुसार वर्तमान में कुल 901 वार्ड के बढ़कर 1100 होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 5000 पर एक पंचायत समिति 50 हजार की आबादी पर जिला परिषद के एक सीट का गठन किया जाना है।