मंत्री का गर्मजोशी के साथ किया स्वागत
कोडरमा | खाद्यआपूर्ति मंत्री लोबिन हेम्ब्रम के कोडरमा आगमन पर बागीटांड स्टेडियम में बने हैलीपैड पर जिला प्रशासन झामुमो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौके पर उपायुक्त के.रवि कुमार, एसपी संगीता कुमारी, एएसपी नौशाद आलम सहित अन्य पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया। वहीं झामुमो जिलाध्यक्ष रवींद्र शांडिल्य, जिला प्रवक्ता संजय पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।