पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बायोमैट्रिक सिस्टम से रुकेगी अनाज की कालाबाजारी:हेम्ब्रम

बायोमैट्रिक सिस्टम से रुकेगी अनाज की कालाबाजारी:हेम्ब्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडपीडीएस में बायोमैट्रिक सिस्टम लागू करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है। इससे अनाजों की कालाबाजारी पर रोक लगने के अलावा लाभुक पूरे प्रदेश में कहीं से भी अपना अनाज का उठाव कर सकेंगे। यह बात झारखंड के खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले सह ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री लोबिन हेंब्रम ने बुधवार को कोडरमा प्रखंड मैदान में सोना-साेबरन धोती-साड़ी, लूंगी वितरण योजना के शुभारंभ के मौके पर कहीं।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के मुख्यमंत्रित्व काल में यह योजना ली गई थी। हेंब्रम ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बीपीएल परिवार के महिला पुरुष साल भर में भी अपने बदन का कपड़ा नहीं बदल पाते है। इसी को ध्यान में रखकर यह योजना शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में साढ़े बारह लाख राशनकार्ड वितरण के लिए विभिन्न जिलों में भेजा गया है। जबकि करीब 19 लाख कार्ड को प्रिंट करने का आदेश दिया गया है। खाद्य मंत्री ने हेमंत सोरेन सरकार की तारीफ करते हुए सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए वृद्धापेंशन में बीपीएल, एपीएल कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी बीपीएल, अतिरिक्त बीपीएल, अंत्योदय परिवारों को छह-छह माह में एक बार धोती-साड़ी लूंगी का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में उपायुक्त के. रवि कुमार ने बताया कि योजना के तहत वितरण में पंचायत प्रतिनिधियों की मदद ली जाएगी। ताकि कोई गड़बड़ी नही हो। सोना-साेबरन धोती-साड़ी, लूंगी वितरण योजना के शुभारंभ के मौके पर कोडरमा प्रखंड मैदान में सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे।

स्वागत भाषण उप विकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अश्विनी सिन्हा ने किया। मौके पर एएसपी नौशाद आलम, डीएसओ सुदर्शन मुर्मू, बीडीओ प्रभात दत्ता, सीओ अतुल कुमार, जिप सदस्य रेखा देवी, प्रमुख राजकुमार यादव, उप प्रमुख विजय सिंह,वार्ड पार्षद पिंकी जैन, राजद जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, कंवलजीत सिंह, संजय शर्मा, कृष्णा बरहपुरिया, झामुमो जिलाध्यक्ष रवींद्र शांडिल्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।

जिपअध्यक्ष ने बीपीएल सूची में गड़बड़ी का मामला उठाया

कार्यक्रमके दौरान जिप अध्यक्ष महेश राय ने बीपीएल सूची में गड़बड़़ी का मामला उठाते हुए कहा कि जिले में